भारत ने दूसरे दिन एथलेटिक्स में जीते पांच स्वर्ण, कुल पदक 35
भारत ने दूसरे दिन के अंत तक 9 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 35 पदक जीत लिए।
भारत ने एथलेटिक्स में पाँच स्वर्ण पदक जीते।
निषाद कुमार ने ऊँची कूद में 2.04 मीटर कूदा। उन्होंने खेलों का रिकॉर्ड बनाया।
निषाद कुमार ने अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 दौड़ जीती। उन्होंने 56.36 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाया।
दीप्ति जीवनजी ने लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
सिमरन ने महिलाओं की 200 मीटर टी12 दौड़ जीती। उनका समय 24.80 सेकंड था। यह नया रिकॉर्ड था।
निशानेबाजी में मनीष नरवाल ने रजत पदक जीता।
मनीष नरवाल ने भारत के लिए 2028 लॉस एंजिलिस पैरालंपिक का कोटा पाया।
श्रेणी: खेल
और लेख
- भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हॉकी सीरीज 1-0 से जीती
- पहले टेस्ट में सिराज को जगह नहीं, चयन पर उठे सवाल
- पहले दिन न्यूजीलैंड के पांच विकेट पर 243 रन
- वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल शीर्ष पर कायम, विराट तीसरे स्थान पर
- राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए दोहा पहुंची भारतीय ए टीम
- ICC ने 2035 तक पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंटों का कार्यक्रम मंजूर किया